एनसीबी लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असेनी मोड़ से दो अंतर्जनपदीय दो मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मार्फीन बरामद की।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। नारकोटिक्स पुलिस एव एनसीबी लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असेनी मोड़ से दो अंतर्जनपदीय दो मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय 1 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की मार्फीन बरामद की। अभियुक्त इससे पूर्व पंजाब प्रांत में स्मैक एव नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार हो चुके है। नारकोटिक्स पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स टॉस फोर्स के उपमहानिरीक्षक के निर्देश एव पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर सिंह के सर्वेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नारकोटिक्स के उपनिरीक्षक सूरज सिंह, करुणेश पांडेय, हेड कॉन्स्टेबल मनीष दुबे, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, अमर पाल, गौरव तिवारी, मो0 सहबान व एन सी बी अधिकारी राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, नितिन श्रीवास्तव , राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर असेनी मोड़ से अंतर्जनपदीय मार्फीन तस्कर मान सिंह पुत्र ख्यालीराम वर्मा निवासी परशुरामपुर थाना मीरनपुर जनपद शाहजहांपुर, अमन सिंह पुत्र सोनपाल सिंह निवासी भदैन कंडा थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो0 280 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपये बतायी जाती है।
पुलिस की गिरफ्त में आये मार्फीन तस्करों में मान सिंह वर्मा वर्ष 2019 में लुधियाना पंजाब में 25 हजार अल प्रोजोलम के साथ गिरफ्तार हुआ था वर्ष 2021 में जेल में बंद मान सिंह की मुलाकात अमन सिंह से हुई थी जो आधा किलो मार्फीन बरामदी में बंद हुआ था जिसके बाद दोनों तस्कर मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करते है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

