वाहन चालक परशुराम का हुआ विदाई समारोह

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर के उपजिलाधिकारी कार्यालय में तैनात वाहन चालक परशुराम का रविवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उनका विदाई सम्मान समारोह नवाबगंज तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह की अध्यक्षता अनिल कुमार वर्मा, अध्यक्ष, रा‐वा‐चा महासंघ, उप्र द्वारा की गयी एवं सभा का संचालन संगठन के मंत्री श्री फूलचन्द्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन कर्मचारी परिषद् के अध्यक्ष मुस्तफा खाँ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा जी द्वारा परशुराम को संगठन की ओर से दिये गये उपहारो को भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन मेंहदी व विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष/मंत्री तथा जनपद बाराबंकी के सभी शासकीय वाहन चालको के अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदय बाराबंकी के विशेष कार्याधिकारी अविनाश सिंह एव आशुलिपिक विष्णु कुमार श्रीवास्तव, पूर्व में सेवानिवृत्त वाहन चालक देवेन्द्र कुमार दूबे, लाल कुमार वर्मा, श्याम कृष्ण शर्मा, अशोक कुमार कश्यप आदि कर्मचारियों ने भी श्री परशुराम जी के विदाई सम्मान समारोह में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!