मुनब्बर खां के नेतृत्व में गौशालाओं का निरीक्षण किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली खंड विकास अधिकारी मुनब्बर खां के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पंचायत लधेड़ा व मोहम्मदपुर मई स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व अन्य जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि गोवंश को समुचित पोषित चारे के अलावा ठंड से बचाने के भरपूर उपाय किए जाएं। बीडीओ ने बताया कि लधेड़ा की गौशाला में मौजूद 13 गौवंश स्वस्थ पाए गए। इस दौरान टीम में सचिव विनीत कुमार, मनोज कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

