बेकरी कारोबारी से लाइसेंस रिनीवल के नाम पर मांगे 15 हजार फूड इंस्पेक्टर पर रिश्वत खोरी का आरोप, अभिहित अधिकारी ने बिठाई जांच
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। लेकिन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के आलाधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। विभाग के अधिकारियों की तरफ से जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग के एक फूड इंस्पेक्टर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुलेआम घूस लेने की बात कर रहा है। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात फूड इंस्पेक्टर अनिल पाल द्वारा बेकरी का काम करने वाले व्यवसाई से लाइसेंस रिनीवल के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई। जो रकम न मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने लाइसेंस रिनिवल करवाने के लिए तमाम नियम-कानून बता दिए। मामले की जानकारी होने के बाद विभाग की अभिहित अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह ने भी एक जांच बैठा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी फूड इंस्पेक्टर अनिल पाल के खिलाफ शिकायत मिली थी। फूड इंस्पेक्टर को लेटर जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। दोषी होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार की पोल खोलता ये वायरल वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशुमेश ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से इसकी जांच पड़ताल कराने की मांग की है। फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले वीडियो को उन्होंने डीएम को भेजा भी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भ्रष्टाचार की पोल खोलते वीडियो को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जांच के लिए सौंपा है। काफी हो हल्ला के बाद जांच बैठा दी जाती है और फिर जांच में क्या होता है इसके बारे में सभी को पता है, जांच के नाम पर दोषियों को बचाया जाता है। पूरे वसूली के मामले की जानकारी अभिहित अधिकारी प्रियंका सिंह को भी पूर्व से थी। यहां तो मांस के व्यापारी तो विभाग के लिए कमाऊ पूत बनकर आते हैं और धड़ाधड़ पैसा गिन लिया जाता है, और जो पैसा नहीं देता है तो उसको बयान के नाम पर आफिस बुलाकर मोटी रकम ऐंठी जाती है। फूड विभाग के अधिकारी जनपद के प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर नहीं जाते हैं बल्कि वहां से प्रतिमाह एक लिफाफा मिल जाता है। मामले की जानकारी होने के बाद विभाग की अभिहित अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह ने भी एक जांच बैठा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी फूड इंस्पेक्टर अनिल पाल के खिलाफ शिकायत मिली थी। फूड इंस्पेक्टर को लेटर जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। दोषी होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

