एआरटीओ ने वाहन मालिकों के साथ बैठक कर दिए निर्देष
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। शुक्रवार को नवाबगंज स्थित तहसील सभागार में एआरटीओ अंकिता शुुक्ला की अध्यक्षता में बस, ट्रक, टैम्पो टैक्सी, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं ड्राईवर तथा मालिकों को सड़क सुरक्षा विषयक प्रशिक्षित किया गया। जिसमें लगभग 66 ड्राइवर एवं 13 वाहन मालिक उपस्थित हुए। कार्यशाला में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन) अंकिता शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-प्रथम) डॉ. सर्वेश गौतम, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, टैक्सी अधिकारी नगर पालिका कमलेश, पल्हरी टैम्पो स्टैण्ड अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप, बंकी स्टैण्ड अध्यक्ष राम प्रकाश, मयूर मोटल्स स्टैण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ शुक्ला, ट्रक यूनियन अध्यक्ष अंगद वर्मा एवं नंद कुमार यादव उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा वहां पर उपस्थित चालकों एवं वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यशाला में वाहनों को नियंत्रित गति में चलाने समस्त प्रपत्रों के साथ वाहन चलाने, ओवरलोड वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के सम्बन्ध में समस्त चालक परिचालकों एवं वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया। जनपद बाराबंकी के कतिपय मार्गों पर प्रवर्तन दलों द्वारा शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 32 ई-रिक्शाों पर कार्यवाही की गयी। अधिकतर ई-रिक्शों का संचालन बिना फिटनेस, टैक्स एवं लाईसेन्स के बिना संचालित किये जा रहे थे। एआरटीओ ने बताया कि जनपद में ई-रिक्शा के संचालन हेतु कुल 9 रूट निर्धारित किये गये हैं एवं इसके साथ ही 1 से 3 किमी तक किराया 5 रूपया किया गया है एवं भविष्य में रूट की दूरी के हिसाब से संशोधित किराया निर्धारित किया जायेगा। शनिवार को पुनः बस यूनियन व टैम्पो टैक्सी यूनियन की मद्द से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें बस व टैम्पो टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

