थाना मसौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में 12 फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। तहसीलदार रामनगर की अध्यक्षता में थाना मसौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में 12 फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस विभाग की टीम का गठन किया गया है।
तहसीलदार रामनगर प्राची त्रिपाठी के सामने कुड़वा बिरौली निवासी रामप्रकाश पुत्र शंकर ने चकबन्द की पैमाइश की मांग की। नेवला करसण्डा निवासी बालकराम पुत्र अशर्फीलाल ने रास्ते मे खड़ंजा निर्माण की मांग की। नेवला के ही बन्ना लाल पुत्र अरुण कुमार ने अवैध निर्माण की शिकायत की, डुबकी निवासी रामपति पुत्र रघुवर ने अवैध कब्जे की शिकायत की। बिंदौरा निवासी आरती पत्नी संदीप कुमार, अशोक कुमार पुत्र कमला प्रसाद, गेंदोरा नहामऊ रूपरानी पत्नी महेश ने नाली को लेकर शिकायत की। मसौली निवासी पप्पू नाग ने पैमाइश की मांग की। बलराम पुत्र रामसरन व सुशील पुत्र बाबूलाल ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। तहसीलदार प्राची त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने सभी शिकायते सुनते हुए शीध्र निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन किया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

