बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा, जमकर की नारेबाजी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर खण्ड विकास अधिकारी मसौली से मिलने गये क्षेत्र के करीब 3 दर्जन ग्राम प्रधानों से न मिलने पर आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए बीडीओ के खिलाफ मंगलवार को सांसद एव जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया। बताते चलें मनरेगा योजना में कार्य करने वाले जाबकार्ड धारको की एनएमएस प्रक्रिया के तहत उपस्थित दर्ज करने के जारी आदेश के विरुद्ध प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधान मनरेगा योजना का बहिष्कार कर रहे है। ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज पूरे प्रदेश में हो रहे थाली बजाओ प्रदर्शन के लिए सोमवार को क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एव प्रधान प्रतिनिधि इकट्ठे होकर खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सँस्कृता मिश्रा से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे कार्यालय पर मौजूद कर्मचारी द्वारा सूचना देने के बाद भी करीब 20 मिनट सभी ग्राम प्रधान कार्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे परन्तु कार्यालय से बाहर न आने पर अपने को अपमानित महसूस कर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, महामन्त्री विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और खण्ड विकास अधिकारी की कार्यशैली के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने को सम्बोधित करते हुए संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर एव महामंत्री विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बीडीओ द्वारा ग्राम प्रधानों के प्रति किया जा रहा व्यवहार निन्दनीय है जिससे हम सभी प्रधान साथी मंगलवार को जिले के सासद उपेंद्र सिंह रावत एव जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर विरोध करेंगे।ग्राम प्रधानों ने शासन प्रशासन से मनरेगा योजना के जारी हुए एनएमएस प्रक्रिया को पूर्णतया बन्द करने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान मुईन अंसारी, इसरार अहमद, रंजीत कुमार, बलजीत कुमार, अजय कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, उमाकांत राव, रामसिंह यादव, नूर मोहम्मद, श्रीकांत रावत, नीरज रावत, सुरेश वर्मा, मो. आलम, नईम, विनोद वर्मा, मित्तल कुमार, गुरुशरण, विनीत यादव, विजय कुमार वर्मा, सुरेश यादव, उमाकांत वर्मा सहित करीब 3 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!