2 फरवरी से शुरू होगा महादेवा महोत्सव, तैयारी बैठक आयोजित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। महाशिवरात्रि फाल्गुन मेला की तैयारी बैठक सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में आहूत की गई। बैठक में 18 फरवरी को फाल्गुन माह में होने वाले महाशिवरात्रि के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मेला समिति के सदस्यों की सहमति से महादेवा महोत्सव की तिथि 02 फरवरी से 08 फरवरी तक निर्धारित की गई। बैठक के दौरान पार्किंग व बैरियर व्यवस्था, बैरिकेडिंग के कार्य, बोहनिया तालाब व अभरन तालाब की सफाई व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की जांच, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की मेला क्षेत्र में तैनाती, पुलिस ध्सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन व्यवस्था, विद्युत व प्रकाश व्यवस्था, सोलर लाइट, खोया पाया केंद्र, मेला में विक्रय सामग्री का रेट निर्धारण, मेला में छुट्टा जानवरो को हटाया जाना सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बैरिकेडिंग के कार्य को ससमय अवश्यक पूर्ण कर लिया जाये। बैरीकेडिंग का कार्य क्षेत्राधिकारी रामनगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के संयुक्त रूप अपने देखरेख में सम्पादित करायेंगे। उन्होने कहा कि बैरीकेडिंग लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि मन्दिर के आस-पास व अन्य मेला क्षेत्र में भीड़ के दिवसों में श्रृद्धालुओं का आवागमन इस प्रकार से नियंत्रित होता रहे कि किसी एक स्थल पर अधिक दबाव न बन सके। उन्होने कहा कि पार्किंग स्थल के अन्दर ही सुव्यवस्थित ढंग से गाड़ियां खड़ी करायी जाये, साथ ही पार्किंग स्थल की वैरीकेटिंग व प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में लटक रहे विद्युत तारों को सही कर दिया जाए। खराब पड़े हैंडपंपों के रिबोर करते हुए व्यवस्था पूरी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बोहनिया तालाब के पास पुलिस चौकी का टेन्ट लगाया जाय एवं तबली, कुल्हाड़ी, डन्डा आदि जमा करने का एक टेन्ट लगाया जाय। पश्चिम साइड में पुल के दोनों तरफ दो मरकरी व पूरब साइड में एक मरकरी लाइट लगायी जाय ताकि प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी रामनगर सुश्री तान्या, क्षेत्राधिकारी रामनगर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!