फ्लैग मार्च को निकले सीओ कोतवाल ने दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ नगर में भ्रमण के दौरान दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे पटरी पर अतिक्रमण देख कानून का पाठ पढ़ाते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दुकानदारों को दिए

दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानों के आगे कर रखा अतिक्रमण को तत्काल हटाया बाजार में अतिक्रमण को लेकर रोज रोज आने वाली दिक्कत को देखते पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए आगाह कर दिया है कल से दुकानों के बाहर किसी ने भी कोई भी सामान लगाकर रोड पर अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसका सामान भी जप्त कर लिया जाएगा जबकि इससे पूर्व भी जिलाधिकारी ने बाजार का निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण को देखकर नाराजगी व्यक्त की थी उसी को लेकर आज पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने दुकानदारों को एक बार फिर से हिदायत देते हुए आगाह किया है अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी कोतवाली सहसवान से रोडवेज नसरुल्लागंज मुख्य चौराहे होते हुए मोहल्ला पठान टोला तहसील रोड होते हुए रूट मार्च किया इस दौरान व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है उसको लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी आगे से किसी भी व्यापारी ने दुकान के बाहर सामान रखा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी व्यापारियों को चेतावनी देते हुए नजर आए इसी दौरान बाइकों पर सवार तीन तीन लोगों को देखकर सीओ भड़क गए और उन्होंने बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली और उसके बाद उन्हे चेतावनी देकर छोड दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!