व्यापारियों ने एसडीएम ज्योति शर्मा को एक सौंपा ज्ञापन ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली गंगा एक्सप्रेस वे के तहत गांव फिरोजपुर पर कट बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम ज्योति शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि उक्त कट को बनाए जाने से नगर व क्षेत्र के व्यापारियों के व्यापार व ट्रांस्पोर्ट को सुगम बनाने में मददगार साबित होगा। यहां बता दें कि नगर से मात्र 6 किमी दूरी पर गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। व्यापारियों का मानना है कि एक्सप्रेस वे के निर्माण से नगर के साथ साथ बिल्सी, सहसवान व इस्लामनगर के उद्यमियों के व्यापार में चार चांद लग जाएंगे। इसके लिए नजदीकी गांव फिरोजपुर पर उतार चढ़ाव के हेतु कट लगना बेहद आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा, धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, नरेन्द्र दिवाकर, अक्कू रस्तोगी, केपी मौर्य, अमित अग्रवाल, विकास गुप्ता आदि व्यापारी प्रमुख रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!