गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आ रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं।बिसौली एमएलसी चुनाव व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आ रहा है। वृहस्पतिवार को सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल ने हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ठेले खोमचे वालों को सड़क से दूरी बनाकर खड़े होने की सख्त हिदायत भी दी। सीओ पवन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। कोतवाल श्री शुक्ला ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

बदायूं। बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा व उनकी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी 19 जनवरी दिन वृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करेगी। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर स्थित सभागार में होगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!