नुक्कड़ नाटक करके सिखाया यातायात का पाठ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा आशय फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशय फाउंडेशन लखनऊ संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम कराया गया तथा अवेयरनेस का कार्यक्रम भी किया गया। संस्थान की ओर से बोलते हुए इन्द्र भूषण राय ने बताया कि सड़क पर चलते समय अपने से बाएं चलें तथा जेब्रा क्रॉसिंग देखकर ही सड़क पार करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें तथा चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। भीड़-भाड़ के इलाके में गाड़ी कम रफ्तार में चलाना ही बेहतर होगा। रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने की। संस्थान की ओर से इंद्र भूषण, अभिषेक दिवेदी, मगन मिश्रा भी उपस्थित रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!