महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं को किया जागरुक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को कोतवाली नगर की पुलिस चौकी बंकी के उत्तरटोला मोहल्ले मे मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष महिला आशा शुक्ला की अध्यक्षता मे आयोजित मिशन शक्ति अभियान के क्रम उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा महिला अपराधो की रोकथाम के लिए बनाई तमाम सी हेल्पलाइनो के प्रति जागरूक करते हुए वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि कल्याणकारी योजनाओं के साथ साइबर अपराधो की जानकारी दी गई वहीं इस दौरान महिला कांस्टेबल वत्सला सिंह, म. कांस्टेबल सविता सिंह, म.कांस्टेबल काजल शर्मा इत्यादि जागरूक महिलाएं उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम के बाद महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आई हुई महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!