डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न आयें 210 प्रार्थना पत्र, महज 17 निस्तारित

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सिरौलीगौसपुर में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वरासत, राशन कार्ड, राजस्व के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास से सम्बन्धित प्रकरणों में निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 210 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 81 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 26 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 42 प्रार्थना पत्र, पूति निरीक्षक से सम्बन्धित 43 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 14 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक के दौरान यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड बाराबंकी में बंद/टूटी पड़ी नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन के निर्माण हेतु आवेदन प्रस्ताव, यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में रोड नंबर 23 एवं 28 पर आवागमन की सुविधा की दृष्टिगत मार्गो की मरम्मत एवं चैड़ीकरण,श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीकरण, एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत ऋण की समीक्षा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जिन कार्यों को अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है उन कार्यों को समय अंतर्गत पूरे कर लिए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमिगण की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए जिससे जिन उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किया गया है, उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्यमिगण की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के तौर पर कार्य को पूरा करे। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग, प्रधानाचार्य आईटीआई, उद्यमीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!