मई-बसई इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य बने डॉ घनश्याम दास
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं । बिसौली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से चयनित प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया।विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा ने नियुक्ति से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन कर नवनियुक्त प्रधानाचार्य को कार्यभार ग्रहण कराया।प्रबंध समिति तथा समस्त स्टाफ ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया तथा बधाई दी।इस अवसर पर पूर्णानंद शर्मा,मुनीश पाराशरी,तरुण शर्मा उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

