राजस्व विभाग की कार्यशैली की वजह से सरकार की छवि धूमिल..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर खूब प्रचार -प्रसार किया जा रहा है लेकिन राजस्व विभाग की कार्यशैली की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जिसको लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट सेवा सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या जिलाध्यक्ष मोहित कुमार हिंदू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जनपद बाराबंकी के ग्राम पंचायत सहादतगंज निवासी मोहम्मद आवैश अंसारी ग्राम पंचायत बड़ागांव व मसौली में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं । जो कि अपनी ग्राम पंचायत सहादतगंज से सिर्फ चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर ही राजस्व गांव में उच्च अधिकारियों को भ्रमित कर तैनाती करा लेता है।अपने को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताते है। लेखपाल के पास यदि कोई व्यक्ति कार्य के लिये जाता है तो वह अकेले में मिलने को कहते है।क्षेत्रीय निवासी होने के कारण तैनाती के साथ ही लोगों भोली-भाली जनता व व्यक्तियों को अपने पद का रौब दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उनका कहना है कि मेरी लगाई गई रिपोर्ट को कोई काट नही सकता है। मेरी शिकायत किसी भी उच्च अधिकारी से करो मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो भी धनराशि अर्जित करता हूं, उसका कुछ हिस्सा अधिकारियों को भेजता हूं।अपनी तैनाती क्षेत्र में राजस्व की धाराओं में फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी देकर गरीब जनता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना ही उद्देश्य है।ऐसी प्रकार पूर्व में तैनाती स्थल पर भी लोगों से डरा-धमकाकर पैसे की वसूली करते थे।लेखपाल अपनी आय से अधिक संपत्ति को अपने रिश्तेदारों व करीबियों के नाम कर बेनामी संपत्ति के रूप में लाखों की संपत्ति जुटाई है। जिसकी उच्च अधिकारियों से जांच कराकर स्थिति क्लियर हो सकती है। उक्त प्रकरण के सम्बंध में लेखपाल आवैश अंसारी ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये गये समस्त आरोप निराधार व झूठे है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!