प्राचीन माता हथोड़ा देवी मंदिर पर हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली प्राचीन माता हथौड़ा देवी मंदिर पर हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। देर शाम तक चले भंडारे में नगर व क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व आयोजक सचिन जौहरी, कौशल जौहरी, अल्पना जौहरी आदि ने मंदिर परिसर में हवन पूजन किया। जौहरी परिवार द्वारा सबसे पहले कन्याओं को भोज कराकर दक्षिणा प्रदान की गई। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन अबरार अहमद, ब्लाक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, चौकी प्रभारी योगराज सिंह, वीरेंद्र यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। इधर माघ पूर्णिमा पर बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक पर भंडारे का आयोजन हुआ। यहां डा. दिपेन्द्र गुप्ता, डा. गुंजन गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पुलकित, गोपाल, अरविंद, विपनेश, विशाल आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!