सरकार की महत्वाकाँक्षी योजनाओं से रूबरू हुए छात्र यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को प्रभावी बनाने की तैयार हुई रणनीति
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु आगामी 10 से 12 फरवरी को लखनऊ में यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह 03 दिवसीय समिट राज्य के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्नवेषण तथा सहभागिता स्थापित करने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारियों, प्रबन्ध शास्त्रियों, उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों, कॉरपोरेट नेतृत्व, विचारकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों एवं नीति निर्धारकों हेतु एक विचार मंच उपलब्ध करायेगी। यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन के पूर्व प्रदेश के प्रमुख चिन्हित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समस्त संकायों के छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी विभिन्न नीतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में वृहद पूंजी निवेश आकर्षित किये जाने की योजनाओं की जानकारी के लिये वरिष्ठ अधिकारीगण व शिक्षाविद प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भ्रमण कर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकाँक्षी योजनाओं से छात्रों को अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद बाराबंकी में शनिवार को रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में प्रो० पीयूष रंजन अग्रवाल, पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं शासन द्वारा नामित विशेष सचिव आनन्द कुमार सिंह-द्वितीय, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्रों को सरकार की प्रख्यापित समस्त नीतियों का संक्षिप्त परिचय तथा युवाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम मंे उपस्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उद्योग उपायुक्त शिवानी सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गयी। इस अवसर पर सीडीओ श्रीमती एकता सिंह, उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी, श्री राम स्वरुप मेमोरियल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० देवेन्द्र कुमार शर्मा तथा विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

