सहसवान कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में इंस्पेक्टर क्राइम निलंबित, अभी कई और पर गिर सकती है गाज, जांच एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा कर रहे हैं,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

युवक ने खुद को लगाई थी आग,  सैफई मेडिकल कॉलेज में युवक का चल रहा उपचार

सहसवान। सहसवान कोतवाली में ड्राइवर के आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है, जिससे अभी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। सहसवान कोतवाली में सोमवार शाम 32 वर्षीय श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां से हालत देखकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। उसके परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न और रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप:- श्रीपाल यादव कोतवाली क्षेत्र के गांव केशों की मढ़ैया का निवासी है। उसके भाई अनेकपाल के मुताबिक 25 नवंबर 2022 को उसके गांव के महेश, उसके बेटे राजवीर और दुर्वेश ने आकर उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी थी। इस संबंध में उसने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 19 जनवरी को भी आरोपियों ने उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। तब भी उसने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन कोतवाली पुलिस ने उन्हीं धाराओं में उसके परिवार वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली।

इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह ने बुलाया था थाने:- आरोप है कि इसकी विवेचना के दौरान एसएसआई दिगंबर सिंह ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर उनका मामला खत्म कर दिया। दूसरे पक्ष की ओर से कुछ धाराएं और बढ़ा दी। उनके घर दबिश दी गई। उसके परिवार वालों का उत्पीड़न किया गया। एसएसआई, प्रभारी इंस्पेक्टर और सीओ तक ने उनकी ओर से कार्रवाई करने के एक लाख रुपये मांगे। पचास हजार रुपये वह दे भी चुके थे।  आरोप है कि एसएसआई ने सोमवार शाम श्रीपाल को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। वह अपनी पिकअप लेकर कोतवाली पहुंचा। पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर उससे 35 हजार रुपये और मांगे। इसी दौरान उसने परेशान होकर पिकअप में रखी केरोसिन निकालकर आग लगा ली। सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!