संपूर्ण समाधान दिवस में दो बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हुआ समाधान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। एक तरफ जिले पर बैठे जिलाधिकारी लगातार कड़े निर्देशों के साथ निर्देश दे रहे हैं। की संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद को सुनकर उनका निस्तारण करें उसके बावजूद भी जिलाधिकारी के निर्देशों को पलीता लगाया जा रहा है। वही जमीनी विवाद को लेकर लेखपाल आए दिन चर्चित बने रहते हैं। मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम कमनपुर बेला निवासी आराम सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में दो बार शिकायती प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई न्याय नहीं मिल सका प्रार्थी का आरोप है।उसके ही गांव के कुछ दबंग लोग चक मार्ग संख्या 12 पर चक मार्ग के रकवा को दबाकर पक्की ईंटों की दीवार लगा रहे है। इसीलिए चक मार्ग से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।चक मार्ग 12व14 दोनों ही दबा रखे हैं। वही लिंक रोड 91 नंबर भी दवा लिया है। प्रार्थी ने जिसकी शिकायत समाधान दिवस में दो बार की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!