कुट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे 3 महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कुटी काटने को लेकर हुए विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे तीन महिलाओं सहित आधादर्जन घायल कई की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर चार के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी रामभजन पुत्र जसराम ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कुटी काटने को लेकर विवाद हो गया । इसी दोरान ग्राम के ही मुकेश ,भगवान दास ,कालीचरण ,और दिनेश गाली गलोच करने लगे प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो उपरोक्त आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हाथों मे लाठी डंडे लेकर प्रार्थी के घर मे घुस आए और जमकर मारपीट की जिसके चलते भूपसिंह,खेतल ,कल्याण ,कुम्भकरन ,आशा ,नेकसी सोनू गुड्डी और रामभजन के चोटे आई जिसमे रामभजन खेतल और भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी आशा के गले से चेन और कुंडल भी छीन कर ले गए चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँच गए ग्रामीणो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा । जहां गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । प्रार्थी ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

