नगर पालिका परिषद स्वच्छ भारत मिशन नगरी 2,0 के तहत सुके और गीले कचरे को अलग अलग कराकर शत-प्रतिशत डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय 2.0 के तहत सूखे और गीले कचरे को अलग अलग कराकर शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए 01 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक ’10तक’ डोर टू डोर अभियान 03 चरणों (प्रार्थना, सहमत, चालान) में चलाया जा रहा है| जिसके प्रथम चरण के तहत आज दिनांक 07 फरवरी 2023 को नगर के मौहल्ला नसरुल्लागंज, अकबराबाद, नीची निन्होर एवं मौहल्ला दहलीज में आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही कूड़ा पृथक्करण (सोर्स सेग्रिगेशन) करने हेतु अब्दुल फरीद खां, प्रभारी सफाई निरीक्षक द्वारा पालिका टीम सहित अभियान चलाया गया इस मौके पर पालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!