कोल्ड स्टोरेज मैं युवा बिहारी ने गृहकलह तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ओरछी के स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में युवा बिहारी मजदूर ने गृहकलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ओरछी चौराहे के समीप आर एस कोल्ड स्टोरेज में बिहार के जिला पूर्णिया स्थित ग्राम डुमरिया का मूल निवासी घनश्याम कुमार (२६) पुत्र ललहो ऋषि मजदूरी करता था। बीती रात मोबाइल पर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने दूसरी मंजिल पर ग्रिल में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

