सुरक्षा परिषद ने यमन पर हथियारों के प्रतिबंध की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
यहूदी अरब के लिए सप्लाई ज़ारी रहेगी
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने हथियारों के क्रय-विक्रय के संबंध में यमन पर लगे प्रतिबंध की अवधि फ़रवरी 2021 तक कर दी है।
हथियारों के ख़रीदने और बेचने के संबंध में यमन पर लगे प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में पेश किया था। सुरक्षा परिषद में पास होने वाले इस प्रस्ताव के तहत यमन पर अन्य एक साल के लिए हथियारों की पाबंदी लगाए जाने के अलावा उसकी संपत्ति को ज़ब्त करने और कुछ यमनी अधिकारियों की यात्राओं को भी सीमित करने की बात कही गई है। यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के पंद्रह सदस्यों में से 13 के मतों से पास हुआ जबकि चीन और रूस ने मतदान में भाग नहीं लिया।
सुरक्षा परिषद की इस बैठक में अमरीकी प्रतिनिधि ने एक बार फिर ईरान पर निराधार आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह यमनी बलों को हथियार दे रहा है। इस प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही रूस ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर इसमें यमन को हथियार देने के संबंध में ईरान पर आरोप लगाया गया तो वह इस प्रस्ताव को वीटो कर देगा। यमन पर हथियारों का प्रतिबंध ऐसी स्थिति में लगाया गया है कि अमरीका व पश्चिमी देश सऊदी अरब और उसके घटकों को अरबों डाॅलर के हथियार बेच रहे हैं जिनके माध्यम से ये देश यमनी जनता को निशाना बना रहे हैं।

