मसौली बाराबंकी। रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मसौली प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह के साथ व्यस्तम मसौली चौराहे पर पैदल गस्त करते हुए लोधेश्वर महादेवा जा रहे कांवरियों एव व्यापारियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। भारी पुलिस बल के साथ जिले के पुलिस मुखिया को देख लोगो ने सराहना की।
कावड़ यात्रा में जा रहे कांवरियों से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान शिव के दर्शन के लिए आप लोग दूर दराज से चल कर आये आप लोग निश्चिंत होकर जाय पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं।
उल्लेखनीय हो कि वर्तमान समय में लोधेश्वर महादेव को जाने वाले कांवरियों का आमद बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और मसौली थाना प्रभारी शिव नरायन सिंह पुलिस बल के साथ मसौली चौराहे पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का एहसास कराया ।
Related Posts

