जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या मामला सऊदी अरब का पीछा नहीं छोड़ रहा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने जवाब मांगा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब से ख़ाशुक़जी की हत्या के मामले में जवाब मांगा है।
संयुक्त राष्ट्र महानवाधिकार आयोग की प्रमुख मीशल बाश्ले ने सऊदी अरब से जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या मामले में न्यायिक जवाब और इस दृष्टि से पारदर्शिता की मांग की है।रोयटर्ज़ के मुताबिक़, मीशल बाश्ले ने गुरुवार 27 फ़रवरी को कहा कि सऊदी अरब, आलोचक पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या मामले में न्याय तंत्र को जवाब दे।बाश्ले ने इसी तरह सऊदी अरब से मांग की कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को आज़ादी दे और कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं और पत्रकारों की निंदा न करे।ग़ौरतलब है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी को 2 अक्तूबर 2018 को तुर्की के इस्तांबूल शहर में सऊदी वाणिज्य दूतावास में बड़ी बेरहमी से क़त्ल किया गया और उनके जिस्म के टुकड़े टुकड़े कर दिए गए।सऊदी सरकार इस घिनौनी हत्या के मामले में 18 दिन तक ख़ामोश रही और इंकार करती रही यहां तक कि तुर्की की सरकार और अमरीकी जासूसी विभाग सीआईए ने पर्दा उठाया कि मोहम्मद बिन सलमान के सीधे आदेश से जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या की गयी।

