पति की तलाश पत्नी व बच्चियां, पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो नाबालिग पुत्रियों एव गर्भवती पत्नी के साथ बेवफाई कर अपनी ही शिष्या को लेकर लापता हुए पति की तलाश पत्नी व बच्चियां दर दर तलाश में लगी हुई है। भुक्तभोगी पत्नी किसी अनहोनी घटना से आशंकित पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।
बताते चलें सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी पुत्र अनिल कुमार चतुर्वेदी टिकैतनगर थाना क्षेत्र के माँ शारदादेवी महाविद्यालय फत्तापूर कला नियामतगंज में बतौर शिक्षक का कार्य करते है इसी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही एलएलबी तृतीय वर्ष की एक छात्रा के साथ गत 29 जनवरी को लापता हो गये। जिसकी तलाश में जुटी गर्भवती पत्नी अपनी नाबालिग दो बच्चियों के साथ दर दर ठोकरे खाने को मजबूर हैं। लापता शिक्षक की पत्नी पूनम चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि मेरे पति वीरेन्द्र कुमार जब घर पर रुकते थे उक्त छात्रा मेरे पति के मोबाइल पर लगातार फोन करती रहती और शादी का दबाव बनाती थी उक्त छात्रा के व्यवहार से परेशान मेरे पति ने कई बार मुझे बताया भी लेकिन 29 जनवरी की रात्रि अचानक घर से गायब हो जाने के बाद पति का पता नही चल सका । किसी हनहोनी घटना से आशंकित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति की तलाश करवाने की मांग की है। शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!