लाइफ लाइन नर्सिंग होम बच्चा बच्चा केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या 18 टोल नंबर 4 के पास लाइफ लाइन नर्सिंग होम व जच्चा-बच्चा केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मैं 160 से ज्यादा पंजीकरण किए गए जिसमें 40 मोतियाबिंद के लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें महेंद्र गायत्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा एक बस से बरेली ले जाकर मोतियाबिंद के चिन्हित लोगों के सफल ऑपरेशन किए गए I

लाइफ लाइन नर्सिंग होम बाद जच्चा-बच्चा केंद्र पर एक दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिंद्रा गायत्री ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों की टीम के द्वारा शिविर लगाया गया शिविर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा शिविर में पहुंचे 160 लोगों ने निशुल्क अपने-अपने पंजीकरण कराएं जिसमें 40 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया चिन्हित किए गए लोगों को टीम के द्वारा बस से निशुल्क बरेली हॉस्पिटल आ गया जहां उनका कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सफल ऑपरेशन किए गए I
शिविर में 120 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उनको निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया इस मौके पर लाइफ लाइन नर्सिंग होम व जच्चा-बच्चा केंद्र की निदेशक डॉक्टर यासमीन इकबाल महिंद्रा गायत्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बरेली से आई कुशल चिकित्सक डॉक्टर देश दीपक राजवीर सिंह नीरज राकेश गंगवार, प्रीति शर्मा सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे I

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!