विद्युत विभाग की लापरवाही कहा जाए या कुछ और जर्जर लाइनों को वर्षो बाद बदला जा रहा है लेकिन दोयम दर्जे की सामग्री उपयोग में लाई जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली इसे विद्युत विभाग की लापरवाही कहा जाए या कुछ और, गांव लक्ष्मीपुर की जर्जर लाईनों को वर्षों बाद बदला तो जा रहा है लेकिन दोयम दर्जे की सामग्री उपयोग में लाई जा रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है।। यहां बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में जर्जर विद्युत तार ग्रामीणों को बवाले जान बने हुए थे। गांव के वाशिंदों ने कई बार आला अफसरों से शिकायत की लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। हालात यह थे कि दर्जन भर से अधिक घरों के दरवाजों तक जर्जर तार झूल रहे थे। मौजूदा ग्राम प्रधान शफी अहमद ने उक्त ज्वलंत समस्या के निस्तारण कराने का बीड़ा उठाया और बीते दिनों विभाग की ओर से लाईनों के नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई। काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों की बांछें खिल उठीं। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करना चालू कर दिया तो लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के बावजूद ठेकेदार नहीं माना। गांव के अब्दुल शमीम का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। आबिद खान के मुताबिक ठेकेदार से गुणवत्ता वाले तार आदि के इस्तेमाल को कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। वहीं अब्दुल रहीम, शब्बीर अहमद, इस्लाम खान, ईसारूद्दीन, शाहरूख खान, निसार अहमद, अकबर, आसिफ, इस्तेखारउद्दीन, फजल, शरीफ खान, मंसार खान आदि ने अधिशासी अभियंता से गुणवत्तापूर्ण सामग्री के प्रयोग की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

