ओवरटेक को लेकर विवाद, पीड़िताओ ने कहा कि सिपाही न होता तो मारे जाते……….

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। महिलाओं के साथ बेटी का रिस्ता देखने जा रहे बाईक सवारों एव ट्रैक्टर पर सवार लोगो के बीच ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस चौकी लाये गये ट्रैक्टर चालक को छुड़ाने के लिए पहुँचे अज्ञात बदमाशों को दिलेरी दिखाते हुए अकेले सिपाही ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि रविवार को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ररिया निवासी रामसजीवन चौहान अपनी पत्नी बीटाना , शहर कोतवाली के सराहमिही निवासी फूलचंद पत्नी मीना व अपने 4 वर्षीय बच्चें व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहन्दीपुर निवासी लवकुश चौहान पुत्र राममिलन के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थालखुर्द निवासी ज्ञानेंद्र चौहान के घर बेटी के रिस्ते के लिए बाईक से जा रहे थे मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर के निकट सुनसान स्थान पर स्थित राम चबूतरा के निकट पहुँचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर पर सवार लोगो ने ओवरटेक करने की कोशिश की जिसपर बाईक सवारों एव ट्रैक्टर सवारों के बीच वाद विवाद होने लगा और ट्रेक्टर सवार लोगो ने महिलाओं से गलत व्यवहार करते हुए जेवरात छिनने लगे जिसपर बाईक सवार भिड़ गये और थोड़ी दूरी पर स्थित त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी चौकी पर मौजूद एकमात्र आरक्षी भूपेंद्र साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर चौकी ले आये इसी बीच ट्रैक्टर चालक कुछ साथी चौकी पर पहुँच कर सिपाही से छीना झपटी करते हुए ट्रैक्टर चालक को छोड़ने की कोशिश की।

 अकेले सिपाही ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पर मौजूद सिपाही भूपेंद्र घटना स्थल की तरफ दौड़ा और भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली से 1 आरोपी को रास्ते से पकड़ कर चौकी ले आया। और घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी।

 युवको ने किया चौकी पर हमला

दिलेर आरक्षी भूपेंद्र ने जब ट्रैक्टर सवार को चौकी में बंद कर दिया जिसे छुड़ाने के लिए आधा दर्जन युवक चौकी पहुच गए और अकेले सिपाही के साथ जमकर अभद्रता की वर्दी के बटन टूट गए नेम प्लेट उखाड़ गयी। भारी हंगामा देख गांव वाले जमा हो गए । और सिपाही की मदद में उतर कर 5 युवको को घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक सियाही से कह रहे थे कि हमारा साथी कहा है । ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही भूपेंद्र बहादुरी के साथ सभी युवको से मुकाबला किया और हिरासत से बाहर नही जाने दिया।

पीड़िताओ ने कहा कि सिपाही न होता तो मारे जाते

डरी सहमी पीड़ित महिलाओ ने बताया कि सिपाही ने हमारी बहुत मदद की अगर वह समय से न पहुंचते तो हम मारे जाते युवक कुछ भी कर सकते थे। यह घटना इलाके में खूब चर्चा में है सोसल मीडिया पर तरह तरह की बाते हो रही है इनमे सिपाही की बहादुरी पर लोग शाबाशी दे रहे है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में है पीड़ित की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
क्या कहते है प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने बताया कि बाईक सवारों एव ट्रैक्टर सवारो के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था तथा सिपाही के साथ किसी तरह की कोई गलत व्यवहार नही किया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!