सुबह से लेकर शाम तक…..फजर से लेकर ईशां के बाद तक हर वक्त दिखाई दिया इबादत का मंजर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सुबह से लेकर शाम तक…..फजर से लेकर ईशां के बाद तक हर वक्त दिखाई दिया इबादत का मंजर दूर दराज अकीदतमंद आते गए और तकरीर के साथ इंसानियत और सच्चाई का पैगाम देते गये। यह दिलकश कस्बा मसौली स्थित सरकार ए मसौली के दो दिवसीय सालाना जलसे में दिखाई दिया। शनिवार को देर रात सज्जादानशीन सैय्यद गुलजार शाह इस्माईली की सरपरस्ती में आयोजित जलसे को खिताब करते हुए घोसी से आये अल्लामा जियाउल मुस्तफा ने रसूले अकरम की मोहब्बत और उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर अमल करना ही असल ईमान बताया उन्होंने लोगो से घर और मस्जिदों में हलाल हराम जाने और सुन्नतों को जानकर खुद और अपने घर वालो को अमल में लाने की बात कही। इनके अलावा पूरे मुल्क से बहुत से औलेमा ए किराम व दानिश ने भी शिरकत की। इनमें प्रमुख रूप से कलकत्ता से आये मौलाना सैफुल्लाह अलीमी, बैंगलोर से आये मौलाना नासिर रजा, बरेली शरीफ से आये मुफ़्ती शहजाद आलम, कलकत्ता से आये मौलाना कारी निसार, बैंगलोर से मौलाना अल्ताफ हुसैन सुबहानी, मुफ़्ती असलम, झारखंड से मुबारक हुसैन, अम्बर मुसाहिदी, मालेगांव से आये सैय्यद अब्दुल वसी, बिहार से आये सैय्यद नूरे नबी, झारखंड से आये हबीबुल्लाह फैजी, बहराईच से आये कारी जाकिर इस्माईली, झारखंड से जफर अकील साहब ने इंसानियत का पैगाम दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

