विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वाधान दिनांक 28 फरवरी को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजन किया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वाधान में दिनांक 28 फरवरी 2023 को श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा जी चौकी बदायूं पर पूर्वाहन 10:00 बजे से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें कक्षा 9 तथा 11 एवं जीटीआई, आईटीआई के विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर सकेंगे lकक्षा 9 व 11 में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर चयनित मॉडल के प्रतिभागियों को क्रमशाह 3000, 2000 और ₹1000 नकद पुरस्कार आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे जबकि जीटीआई आईटीआई के विद्यार्थियों में से चयनित विजेता को रु 3000 का नकद पुरस्कार भी आरटीजीएस के माध्यम से जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से प्रदान किया जाएगा lजिला विज्ञान क्लब बदायूं के सचिव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश यादव ने इस संबंध में जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को आदेश जारी कर प्रत्येक संस्था के 5 ,5 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है ।
जनपद स्तर पर चयनित विज्ञान मॉडल 5 मार्च को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे और मंडल स्तर पर चयनित विज्ञान मॉडल 20 मार्च को प्रांतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे lप्रत्येक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगाl सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगेl आगामी माह में जनपद के मेधावी विद्यार्थी विज्ञान विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम भी जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा आयोजित कराया जाएगा l जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का आव्हान किया l जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन करने हेतु जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय ने एक आयोजन समिति का गठन किया है lजिसमें जिला सूचना अधिकारी ,वित्त एवं लेखाधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक ,समन्वयक जिला विज्ञान क्लब ,मुख्य विकास अधिकारी बदायूं एवं जिलाधिकारी बदायूं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न करवाएंगे l प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब जनपद की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए उन्नति करने का अवसर प्रदान करता है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!