बैंक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। जिला सहकारी बैंक लि0 शाखा बड़ागांव के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा में बैंक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। साधन सहकारी समिति मसौली के प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बैंक द्वारा प्रोत्साहित की जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वरोजगार योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फसली ऋण के प्रति जागरूक किया । लोकगायक जमुना प्रसाद कनौजिया एवं कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है क्योंकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा है। कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल हो। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पैसे की बचत करने, साहूकार से कर्ज न लेने व लेने के बाद सही ढंग से लौटाने के बारे में जागरूक किया गया। नाटक टीम द्वारा जिला सहकारी बैंक के विभिन्न नियमों की जानकारी भी दी गई और किसानों को नियमों से फायदों के बारे में बताया। टीम ने समय-समय पर लेने वाले ऋण को लौटाने, शिक्षा की आवश्यकता व उसके लाभ आदि के बारे में बताया गया। बचत खाता, शिक्षा अधिकार अधिनियम पर आधारित प्रस्तुति की लोगों ने सराहना की।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

