सीतापुर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री एस0 के0 भगत द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
https://www.smnews24.com/?p=6491&preview=true
सीतापुर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री एस0 के0 भगत द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा 14 नम्बर क्लब में सलामी ली गई । पुलिस लाइन में सम्पूर्ण पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर क्वार्टर गार्ड,शस्त्रागार,रेडियो शाखा,डायल-112, फील्ड यूनिट,AHTU,वूमेन पावर लाइन,परिवहन शाखा, मेस,बैरक,RTC बैरक व रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूंछा। महोदय द्वारा संबंधित परिसर को स्वच्छ रखने तथा अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक,आंकिक,शिकायत प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया गया ।महोदय द्वारा समस्त कार्यालय में रखे रजिस्टरों के रख रखाव एवं परिसर की साफ-सफाई को और भी अधिक सुदृढ़ रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गए।

