कच्ची दीवार ढहने से नातिन की मौत विधवा नानी गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम अब्बू नगर में बुधवार की शाम होली पर्व पर घर की सफाई व्यवस्था करते समय अचानक कच्ची दीवार ढहने से 12 वर्षीय एक बालिका की मृत्यु हो गई जबकि उसकी विधवा नानी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मामले की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस एवं तहसील प्रशासन को दे दी गई है I घायल विधवा का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है I मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अब्बू नगर में सियाराम की विधवा 60 वर्षीय लड़की अपनी नातिन के साथ घर की सफाई व्यवस्था एवं दीवारों की लिपाई पुताई का कार्य कर रही थी किसान 6:00 बजे के लगभग अचानक दीवार ढहने से नातिन सुधा 12 वर्ष दीवार में फस कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाते समय मृत्यु हो गई जबकि विधवा 60 वर्षीय नानी लड़ेती गंभीर रूप से घायल हो गई I


गंभीर रूप से घायल लडेती को निजी चिकित्सालय मैं उपचार वास्ते भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है घटना की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक बालिका सुधा के माता पिता प्रदेश से बाहर किसी भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं जो बाहर है हादसे की जानकारी मृतका के माता पिता को दे दी गई है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!