डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में नकल रोकने के लिये स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। जिला प्रशासन नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न करवाने को प्रयत्नशील है। मंगलवार को इण्टरमीडिएट की भौतिक विज्ञान परीक्षा थी। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा के साथ उझानी स्थित विमला हरि भगवान अग्रवाल इण्टर कॉलेज आदि परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए केन्द्र व्यस्थापकों से स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी लाइव फुटेज का निरीक्षण किया तथा बैक फुटेज देखे व उनकी रिकॉर्डिंग सुनी। डीएम ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी निरन्तर चलते रहें। वॉयस रिकॉर्डिंग भी होती रहे। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की डिजीटल डिवाइस लेकर न आने पाए तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूणतयः प्रतिबंध रहे। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराया जाए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

