डीएम ने की 06 अभियुक्तों पर कार्यवाही
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने मंगलवार को जनपद के 06 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की है, जिसमें तीन अभियुक्तों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही तथा तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।
आलिम पुत्र मुख्त्यार निवासी ग्राम ऊरैला पुरैनी रोड कस्बा व थाना दातागंज, कुंवरपाल पुत्र जसपाल तथा सत्यदेव पुत्र शिशुपाल निवासीगण करियामई थाना उघैती पर गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही कर सम्पत्ति सम्बद्ध की गई है।
छोटे पुत्र रियाजुद्दीन निवासी हतरा थाना वज़ीरगंज़ की रु0 186000, रामनिवास पुत्र सोरन ग्राम मिश्री नगला थाना उसावां की रु0 226000 तथा महावीर पुत्र सोरन ग्राम मिश्री नगला थाना उसावां की रु0 202000 की सम्पत्ति जब्त की गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

