आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नेवला करसंडा में चोरी का प्रयास

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नेवला करसंडा में बीती रात चोरों ने जर्जर खिड़की के सहारे चोरी का प्रयास किया। लेकिन किसी वजह से चोर मौके से भाग निकले। सुबह जब बैंककर्मी आये तो टूटी हुई खिड़की को देखा तो इसकी सूचना बैंक स्टाफ एव पुलिस को दी। सूचना पर सीओ रामनगर एव प्रभारी निरीक्षक ने बैंक पहुंच कर जायजा लिया। लेकिन बैंक स्टाफ ने कोई भी तहीर नहीं दी है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेवला चैराहे पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी  खिड़की की सरिया मोड़ कर गुरुवार की रात्रि को अज्ञात दो चोरों ने बैंक के अंदर घुसकर बैंक को खंगाला जिसमें शाखा प्रबंधक की कुर्सी पर पड़ी तौलिया को चोरो ने सीसीटीवी कैमरे पर डाल दिया परन्तु बैक से कोई चोरी नही कर सके। शाखा प्रबंधक बी एन वर्मा ने बताया है कि बैंक की कोई भी वस्तु चोरी नही हुई है। सुबह बैंक के  कैशियर अभिषेक  बैंक आये तो देखा कि खिड़की की सरिया मुड़ी हुई हैं जिसकी  सूचना हेड आफिस एव मसौली पुलिस को दी गई।सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर एसके रॉय एव प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने बैंक के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों के पुटेज भी मिले है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!