महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है जरूरी: प्रियंका सिंह
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गठित किए गए बांसा युवा मंडल की युवतियों में कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में ’कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र’ का समापन किया गया है। जिला युवा अधिकारी के द्वारा युवती मंडल की सदस्यों को संबोधित करते हुए यह बताया गया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य कौशल विकसित करना एवं महिलाओ को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही भारत सरकार की योजनाओं का लाभ ले और पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करे जिससे वह स्वयं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो। प्रशिक्षिका रंजीता द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण उपरांत सभी के प्रयास से सभी नमूने और फाइल बनवाए गए जिससे भविष्य में कभी कार्य करने में आसानी हो कार्यक्रम के अंत में जिला युवा आधिकारी द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बांसा प्रधान राम सिंह, महिला मंडल की संरक्षक प्रशिक्षिका श्रीमती रंजीत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन श्रीवास्तव, मनीष यादव, राम सिंह एवम युवती मंडल की सदस्य मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

