डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति बस्ती का किया भ्रमण, किया भोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर आये जनपद बाराबंकी में ग्राम पवैयाबाद विकासखंड देवा में चौपाल व अनुसूचित जाति बस्ती का भ्रमण किया। उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय देवा एवं निर्माणाधीन भवन एवं पशु आश्रय स्थल निबलेट फार्म विकासखंड बंकी का निरीक्षण किया। जन चौपाल का शुभारम्भ गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते हुए द्वीप प्रज्वलित कर किया। जन चौपाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है, इस बारे में ग्रामीण वासियों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चौपाल के दौरान दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन, उज्ज्वला योजना, शौचालय, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवा में कोल्ड चेन, जेई/एईएस वार्ड/डेंगू वार्ड, जेएसवाई वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाए, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर प्रदेष के राज्यमंत्री सतीष चन्द्र षर्मा, जिलाध्यक्ष षंषाक कुषमेष, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंदग सिंह, जिलाधिकारी अविनाष कुमार, एसपी दिनेष कुमार सिंह, एडीएम राकेष कुमार, सीडीओ एकता सिंह के साथ में विभागीय अमला मौजूद रहा।
गौषाला का किया निरीक्षण
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री वृजेश पाठक ने शुक्रवार को वृहद गौ संरक्षण केंद्र नेबलेट पहुचकर गौ पूजा की इसके बाद मवेशियों को दिया जाने वाला भूंसा चारा सूंघ कर उसकी क्वालिटी चेक किया और पौधरोपण के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गये। 3 बजाकर 40 मिनट पर पहुचे उपमुख्यमंत्री 3 बजाकर 53वे मिनट पर वापस हो गए महज साढ़े 12 मिनट में फटाफट निरीक्षण कार्यक्रम निपटा दिया। पंचायत सेक्रेटरी के मुताबिक यंहा कुल 461 गाय 6 नर कुल 467 गौवंशीय पशुओ को रखा गया है। मोहिउद्दीनपुर पंचायत के नेबलेट फार्म स्थित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र में अक्सर कोई बड़ा मंत्री अधिकारी आते रहते है। लेकिन यंहा की समस्याओ परकिसी का ध्यान नही जाता है। निरीक्षण औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दुबारा कोई अफसर इधर मुद कर नही देखता। गौशाला में तैनात चार केयर टेकर ने बताया कि हम लोगो के रहने का कोई कक्ष नही है। बाउंड्री न होने से जानवर भाग जाते है। चोर अंदर आकर समान चोरी कर ले जाते है। पूरा परिसर ऊबड़ खाबड़ है जरा सा बारिश में भारी जलभराव हो जाता है। इससे मवेशियों को बैठने तक जगह नही मिलता है। बताया कि 30 रुपया प्रति मवेसी खर्चा मिलता है। जो अपर्याप्त है। सोनी ब्यूटी पार्लर सहायता समूह ने पौधरोपण के लिए शानदार रंगोली बनायी परिसर में पीपल जामुन बरगद के चार पेड़ डीएम एसपी ने लगाए। इस मौके पर जिले के आला अफसर मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

