विधुत कर्मचारियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का मामला:-

मुकीम अहमद अंसारी

उपजिला मजिस्ट्रेट ने आधा दर्जन विधुत उप केंद्रो की आपूर्ति बनाए रखने के लिए खुद संभाला मौर्चा- कर्मचारी किए तैनात

 

सहसवान। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश विधुत कर्मचारियों व अभियंताओं की कतिपय मांगों को लेकर समस्त डिस्कॉम मुख्यालय एवं परियोजना मुख्यालय पर चरणबद्ध तरीके से चलाई जा रही हड़ताल के क्रम में 16 मार्च मध्य रात्रि से 72 घंटे की अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने से विधुत आपूर्ति में व्यवधान न हो आपूर्ति बनी रहे इसके लिए उपजिलाधिकारी ने सहसवान तहसील क्षेत्र के पांच विद्युत केंद्रों पर राजस्व कर्मचारियों तथा पुलिस कर्मचारियों की दो चरणों में ड्यूटी लगाकर उन्हें विधुत वितरण व्यवस्था पर चौकसी रखने के निर्देश दिए हैंl
उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र ने सहसवान तहसील क्षेत्र में विधुत कर्मचारियों संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश विधुत कर्मचारियों का अभियंताओं की कतिपय मांगों को लेकर 16 मार्च की रात्रि से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल में विधुत आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत उप केंद्र सहसवान नगर सहसवान देहात पर तहसीलदार शर्मनानंद प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह समदा विद्युत उप केंद्र पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार नादा उपकेंद्र पर जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार जरीफनगर तथा देहगवा उप केंद्रों पर नायब तहसीलदार आनंगराज सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात करते हुए राजस्व कर्मचारी पुलिसकर्मी उप निरीक्षक को तैनात किया है उप केंद्रों पर दो चरणों में नियुक्ति की गई है प्रथम चरण रात्रि 10बजे से सुबह 8:00 बजे तक द्वितीय चरण सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रारंभ होगाl
जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने उप केंद्रों पर तैनात अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उप केंद्रों की संपत्तियों की निगरानी रखते हुए विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो आपूर्ति सामान्य बनी रहे इसके लिए वह चौकसी रखें तथा अगर कोई भी कारपोरेशन की संपत्तियों विद्युत उपकेंद्र पर व्यवधान उत्पन्न करने तोड़फोड़ करने का प्रयास करें तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएl
उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह के साथ सहसवान तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया तथा विधुत उप केंद्रों पर नियुक्त किए गए अधीनस्थों कर्मचारियों को भी चेक किया तथा उन्हें निर्देश दिए कि वह विधुत आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
इस पर वह कड़ी निगरानी रखें उन्होंने कहा उप केंद्रों पर जिन अधीनस्थों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह निर्देशों का पालन करें इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उपजिला मजिस्ट्रेट के साथ तहसीलदार शर्मानंद प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह उपस्थित थे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!