भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पद की एचएन पटेल को मिली जिम्मेदारी,समर्थको में खुशी की लहर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। एचएन पटेल को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।श्री पटेल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश पटेल(सदस्य राज्य सलाहकार समिति उत्तरप्रदेश,भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार) का आभार प्रकट किया।श्री पटेल ने किसानों के हित के लिए हर संभव आवाज उठाने का संकल्प लिया, श्री पटेल मूल रूप से विकास खंड उझानी के गांव चंदऊ निवासी हैं वह लंबे समय से किसानों के संघर्ष से भी जुड़े रहे हैं। जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालो का तांता लगा है।
इस मौके पर शिवेन्द्र पटेल,सतीश चंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह,आर्येंद्र सिंह,रूपेश कुमार, फरियाद अली अल्वी,नसीर खान,सर्वर अली,नितिन आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!