शांति भंग करने के आरोपो में जरीफनगर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान (बदायूं ) विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब में कुल 2 अभि0गण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। डॉ ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना जरीफनगर पुलिस द्धारा 04 नफर अभियुक्त 1.राजवीर पुत्र मुकुंदी 2. सचिन पुत्र ओमप्रकाश 3.ललतेश गौरव पुत्र महेंद्र सिंह 4.महेंद्र सिंह पुत्र सनेही राम निवासीगण ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को अन्तर्गत धारा 151 द०प्र० स० में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

