कछला में कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल का इंजन फेल, एक घंटा स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन- चालक ने ठीक किया इंजन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। कछला हॉल्ट स्टेशन पर मंगलवार सुबह कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल का इलेक्ट्रिक इंजन फेल हो गया। चालक ने मैसेज देकर कंट्रोलर को अवगत कराया। कंट्रोलर के निर्देश पर मालगाड़ी का इंजन मौके पर भेजा गया। मालगाड़ा का इंजन कछला हॉल्ट तक पहुंचता, उससे पहले ही मेला स्पेशल का इंजन ठीक हो गया। मेला स्पेशल करीब एक घंटे तक हॉल्ट भी खड़ी रही। मां पूर्णागिरि मेला स्पेशल कासगंज-टनकपुर ट्रेन संख्या- 05451 को मंगलवार सुबह कासगंज से चलकर सुबह छह बजकर 12 मिनट पर उझानी स्टेशन पर आना था। इससे पहले ही कछला हॉल्ट स्टेशन पर मेला स्पेशल का इंजन बंद हो गया। मेला स्पेशल में इलेक्ट्रिक इंजन था।  चालक ने ठीक किया इंजन:- चालक ने वितरोई और उझानी स्टेशन मास्टर को फोन पर सूचना दी। इसके बाद इज्जतनगर कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। उझानी स्टेशन मास्टर अजमत नूर सिद्दीकी ने बताया कि कंट्रोल रूम के निर्देश पर मालगाड़ी का इंजन कछला हॉल्ट के लिए भेजा गया। मालगाड़ी का इंजन वितरोई स्टेशन तक पहुंच पाता, उससे पहले ही मेला स्पेशल का इलेक्ट्रिक इंजन चालक ने ठीक कर लिया।
इंजन में खराबी आने से करीब एक घंटे तक ट्रेन हॉल्ट पर ही रुकी रही। इसके 20 मिनट बाद ही कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन कछला हॉल्ट के रास्ते यहां आई। मेला स्पेशल का इंजन फेल होने अन्य किसी ट्रेन पर प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी जरूर करीब डेढ़ घंटे बाद यहां से मथुरा हो रवाना हुई। इंजन फेल होने से देवी भक्त हुए परेशान:- मेला स्पेशल में यात्रा कर रहे मां पूर्णागिरि के भक्तों में सोरों की प्रीती शर्मा ने बताया कि ट्रेन करीब एक घंटे तक कछला हॉल्ट पर ही खड़ी रही। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उझानी स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र और विपिन ने बताया कि ट्रेन लेट हो जाने से उन्हें स्टेशन पर घंटे भर से अधिक का समय गुजारना पड़ा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!