चैत्र नवरात्रि, श्रीरामनवमी एवं माहे रमजान पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी बैठक का हुआ आयोजन

चंद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

जैदपुर / बाराबंकी । आगामी महापर्व चैत्र नवरात्रि , श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी एवं माहे रमजान पर्व के दृष्टिगत मंगलवार को कोतवाली थाना जैदपुर में सी0 ओ0 सुमित कुमार त्रिपाठी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे रामसेवा समिति कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रतिभाग किया । बैठक को संबोधित करते हुए सी0 ओ0 सुमित त्रिपाठी ने कहा की आप लोग नवरात्रि , श्रीराम जन्मोत्सव एवं माहे रमजान पर्व को परंपरागत तरीके से हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रक्खे । पर्व के दृष्टिगत अगर शांति सुरक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका महसूस हो रही हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना से अवगत कराए । स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरे 24 घंटे आपकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा । बैठक में शामिल सभी गणमान्य लोगो द्वारा नवागत थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय को जैदपुर थाना क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस मौके पर नवागत थाना प्रभारी ने बैठक में शामिल हुए सभी लोगो का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मैं आप समस्त क्षेत्र वाशियो के सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा कस्बे की शांति व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ।आप लोग अपने अपने पर्व को आपसी प्रेम भाईचारे के बीच खूब उत्साह के साथ मनाएं । बैठक में शामिल प्रमुख लोगो में दिवेश जैसवाल , राजन बक्सोर , जितेंद्र वर्मा , मिस्बाउर्ररहमान , तफज्जुल हुसैन , श्यामू जैसवाल , लाल जी गुप्ता , चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद , गुलफाम रिजवी , संजय गुप्ता , सभासद रामसिंह , बनवारी , हफीज , सलमान मियां , विक्रम शर्मा , राजू यादव , हाजी जियाउर रहमान , इरशाद , शहाबुद्दीन एवं जावेद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।चंद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

Don`t copy text!