हर घर जल योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । सहसवान क्षेत्र महानगर, बालाकिशनपुर, लोथर आदि ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया खुली बैठक में लोगों को जन जनित रोगों के बारे में बताया गया। आई०एस०ए० मानव उत्थान सेवा संस्थान गोरखपुर के टीम लीडर रतन ज्योत शुद्ध पेयजल के महत्व को समझाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने जल ही जीवन है के नारे लगाएं जिससे आकृष्ट हो ग्रामीण अपने घरों से निकल कर उन्हें देख रहे थे इस कार्यक्रम के दौरान रतन ज्योत ने बताया कि ब्लॉक सहसवान के 63 ग्राम पंचायतों में इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। आगे अभी 17 ग्राम पंचायतों में कराया जाना है। इस अवसर पर आई0 एस0 ए0 के राजा राम यादव आशुतोष सत्यम संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान पंचायत सहायक एस0पी0जी0 ग्रुप की महिलाओं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!