आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। ब्लॉक सभागार मसौली में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सोमवार को विकास खण्ड़ मसौली के सभागार में ग्राम पंचायत मसौली की नाजियाबानो, पूजा मौर्या, अफसाना, नगमा, फलकनुमा महिलाओं की गोद भराई व तीन बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर शत-प्रतिशत फीडिंग करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा वर्मा अमदहा, शोभा कुमारी खैरतीपुर, पुष्पा मूंजापुर, रेखा बुधवारा, माया बुधवारा,गुड्डी नसीर नगर, श्वेतलाता श्रीवास्तव बड़ागांव, मीना उधौली, मंजू याकूतगंज, मीरा बबुरिहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव,सहायक विकास अधिकारी (पं.)जानकीराम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरीसहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

