ट्रैक्टर खरीदने के नाम ढाई लाख की साइबर ठगी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
जहांगीराबाद, बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर दो लाख 51 हजार 379 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के निगरी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राम खेलावन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 अगस्त 2022 को उसने फेसबुक एकाउंट पर ट्रैक्टर का एड देखा और दिए गए नंबरों पर बातचीत की। झांसे में आकर ट्रैक्टर खरीदने के लिए बताए गए नंबर 9861680206 जो धर्मेंद्र के नाम से है, पर स्थानीय एक जन सेवा केंद्र से फोन पे व अलग अलग कई बैंकों के एकाउंट नंबरों पर कुल दो लाख 51 हजार 379 रुपये भेज दिए। फिर भी ट्रैक्टर की डिलीवरी नहीं कराई गई। बल्कि तय रुपयों के अलावा अतिरिक्त रुपयों की मांग करने लगे। मना करने पर धर्मेंद्र ने फोन बंद कर लिया। तब अपने साथ हुई साइबर ठगी का ऐहसास हुआ। पीड़ित ने 30 अगस्त 2022 को 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई न होने पर एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

