सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गम्भीर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक और टैम्पों में सीधी टक्कर हो गयी जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो गम्भीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं लाष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती सोमवार को रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के मैलारायगंज के 23 वर्षीय नीरज वर्मा बाइक से पंजरौली से घर जा रहा था जबकि मैला रायगंज की तरफ से विक्रम टेंम्पो पंजरौली आ रहा था दोनों गांव के मध्य स्थित मजार के समीप दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार नीरज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया तथा विक्रम टेंपो पर बैठे बड़ागांव मसौली थाने के मुशीर व चंदू निवासी बड़ागांव थाना मसौली गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। जहां पर नीरज वर्मा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!