धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयन्ती

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की रही भीड़ कस्बा बदोसराय चौराहे पर पवन स्वीट हाउस पर सुंदरकांड पाठ आयोजित कर भण्डारे में प्रसाद वितरण किया। जेबीएस कालेज में हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा कर सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा पाठ का किया गया। बताते चलें कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर जेबीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुल्हदेपुर टिकैतनगर बाराबंकी में हनुमान जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख संस्थान के विभागाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात संस्थान के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर सुधीर कुमार वैश्य दीप नारायण वर्मा दिलीप कुमार निशा पांडेय, पुष्पा यादव हिमांशु सिंह विद्यावती आदि उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!